फॉण्ट कनवर्टर NEW

लाल सलाम के नारों के बीच आगजनी, ट्रैक्टर और वाहन फूंके, इलाके में दहशत

Chatra News: झारखंड में नक्सली गतिविधियां एक बार फिर सिर उठाती दिख रही हैं। बुधवार देर रात चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लेम्बोडीह विशनपुर गांव में भाकपा माओवादी के दस्ते ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से पूरे

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News: झारखंड में नक्सली गतिविधियां एक बार फिर सिर उठाती दिख रही हैं। बुधवार देर रात चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लेम्बोडीह विशनपुर गांव में भाकपा माओवादी के दस्ते ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सली कमांडर मनोहर गंझू के नेतृत्व में आए दस्ते ने गांव निवासी सतन गंझु के घर पर धावा बोला। नक्सली सतन को तलाश रहे थे, लेकिन घर पर न मिलने पर उन्होंने बाहर खड़े ट्रैक्टर और सवारी वाहन में आग लगा दी। इसके बाद घर पर ताला जड़ दिया और ‘भाकपा माओवादी जिंदाबाद’ व ‘लाल सलाम’ के नारे लगाकर इलाके में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अचानक हुई इस वारदात से ग्रामीण पूरी रात भय के साये में रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल और लावालौंग पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और नक्सलियों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ा। चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

लावालौंग ब्लॉक कभी नक्सली संगठन टीपीसी का गढ़ माना जाता था। पुलिस कार्रवाई के बाद संगठन कमजोर जरूर पड़ा, लेकिन अब भाकपा माओवादी इस क्षेत्र में दोबारा वर्चस्व कायम करने की कोशिश में है। हाल की घटनाएं संकेत देती हैं कि नक्सली फिर से अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए दहशत फैलाने पर आमादा हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram