फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ मंदिर चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के ग्रामीण क्षेत्र धालभूमगढ़ में स्थित एक मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के ग्रामीण क्षेत्र धालभूमगढ़ में स्थित एक मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है।

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि घटना 20 जुलाई की रात की है, जब दो चोर मंदिर में घुसकर पूजा में इस्तेमाल होने वाले पीतल के थाली, गिलास, दिया, घंटी, छोटी बाल्टी और अन्य सामग्री चुरा ले गए थे। घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने पेशेवर तरीके से जांच शुरू की।

पुलिस ने मानगो के जवाहरनगर निवासी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी का सामान उसने मानगो के दाईगुट्टू निवासी सोनी कुमारी साव (20) को बेचा था। इसके बाद पुलिस ने सोनी कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की गई पूजा सामग्री के अलावा घटना में प्रयुक्त स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मंदिर चोरी में शामिल तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अपील की है कि ग्रामीण और मंदिर समिति सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram