फॉण्ट कनवर्टर NEW

दो दिन की हड़ताल के बाद बनी सहमति, एंबुलेंस चालक और EMT कर्मी लौटे ड्यूटी पर

Ranchi News : झारखंड की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित कर रही 108 एंबुलेंस सेवा की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। राज्य भर में एंबुलेंस चालक और ईएमटी कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल बुधवार को समाप्त होने के साथ ही गुरुवार से फिर से

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित कर रही 108 एंबुलेंस सेवा की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। राज्य भर में एंबुलेंस चालक और ईएमटी कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल बुधवार को समाप्त होने के साथ ही गुरुवार से फिर से आपातकालीन सेवाएं पटरी पर लौटेंगी।

बैठक में बनी सहमति

प्रोजेक्ट भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की पहल पर कर्मचारियों और सेवा प्रदाता कंपनी के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। बैठक में चालक और ईएमटी कर्मियों की चार प्रमुख मांगों पर सहमति बनी।

कर्मचारियों की 4 मुख्य मांगें

  • कुशल श्रमिकों के अनुरूप मानदेय दिया जाए।
  • अगस्त से ईपीएफ (प्रॉविडेंट फंड) सुविधा लागू की जाए।
  • ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित हो।
  • हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की जाए।

सरकार का भरोसा और अपील

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कर्मचारियों के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा और सेवा बहाली में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करेगी।

हड़ताल खत्म होने से जनता को राहत

संघ के प्रतिनिधियों ने भी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सेवा भावना के साथ गुरुवार से ड्यूटी पर लौटेंगे। इस फैसले से न केवल 108 एंबुलेंस सेवा फिर से शुरू होगी, बल्कि राज्यभर में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी सामान्य हो जाएंगी।

स्वास्थ्य सेवाएं होंगी सुचारू

दो दिन से बंद पड़ी एंबुलेंस सेवाओं के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब हड़ताल समाप्त होने से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी आएगी और गंभीर मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram