Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | टैक्स और फिटनेस में गड़बड़ी पर 22 वाहन मालिकों पर गिरी गाज
#Trending

टैक्स और फिटनेस में गड़बड़ी पर 22 वाहन मालिकों पर गिरी गाज

उपायुक्त के निर्देश पर सख्त कार्रवाई, 197 वाहन जांचे, ₹3.27 लाख जुर्माना
By Muzaffar HussainJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को रांची जिले में बड़े पैमाने पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर यह विशेष अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) अखिलेश कुमार के नेतृत्व में दलादली, तुपुदाना, रामपुर, नामकुम, नगड़ी, दशमफॉल और बुण्डू समेत कई क्षेत्रों में संचालित किया गया।

197 व्यवसायिक वाहनों की जांच

अभियान के दौरान कुल 197 व्यवसायिक वाहनों के कागजातों की गहन जांच की गई। इसमें टैक्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग जैसी महत्वपूर्ण जांचें शामिल थीं।

22 वाहनों पर कार्रवाई, ₹3.27 लाख का दंड

जांच में 22 वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाए गए। नियमों के उल्लंघन पर इन वाहनों पर कुल ₹3,27,000 का दंड अधिरोपित किया गया। अभियान के दौरान कुछ वाहनों को जब्त कर सुरक्षित रखा गया, जिनमें दलादली ओपी में 3 वाहन, नगड़ी थाना में 1, नामकुम थाना में 2 और खरसीदाग टीओपी में 1 वाहन शामिल है।

भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान

जिला प्रशासन का कहना है कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि सड़क पर चलने वाले सभी वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों का पालन करें। DTO अखिलेश कुमार ने कहा कि यह सख्ती जनहित में है और इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

वाहन मालिकों से अपील

जिला परिवहन कार्यालय ने सभी वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे टैक्स, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और परमिट हमेशा अद्यतन रखें। इससे न केवल अनावश्यक जुर्माना और कार्यवाही से बचा जा सकता है, बल्कि सड़क सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
commercial vehicle checking Ranchi Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri action Jharkhand transport department fine Ranchi vehicle checking campaign road safety rules Jharkhand उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री झारखंड परिवहन विभाग जुर्माना रांची वाहन जांच अभियान व्यवसायिक वाहन चेकिंग रांची सड़क सुरक्षा नियम झारखंड
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.