फॉण्ट कनवर्टर NEW

मदर टेरेसा पर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, जानें क्या कहा

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एक मुहल्ला क्लीनिक का नाम मदर टेरेसा के नाम पर रखे जाने पर भाजपा

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एक मुहल्ला क्लीनिक का नाम मदर टेरेसा के नाम पर रखे जाने पर भाजपा द्वारा आपत्ति जताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और संकीर्ण सोच का परिचायक है।

सिन्हा ने कहा कि मदर टेरेसा त्याग, सेवा और करुणा की प्रतिमूर्ति रही हैं, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन कुष्ठ रोगियों, बेसहारा और अनाथ बच्चों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया और भारत सरकार ने भी उन्हें भारत रत्न प्रदान किया। ऐसे में उनके नाम पर धर्मांतरण जैसे गंभीर और आधारहीन आरोप लगाना निंदनीय है।

उन्होंने भाजपा से पूछा कि जब मदर टेरेसा का सम्मान पूरी दुनिया करती है, तब केवल राजनीतिक लाभ के लिए उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास क्यों किया जा रहा है?

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की टिप्पणी पर तंज कसते हुए राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने अब तक अपने शासन काल में अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता के नाम पर कोई कल्याणकारी योजना क्यों शुरू नहीं की? इससे साफ है कि भाजपा केवल नाम लेकर राजनीति करती है, काम नहीं।

सिन्हा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन्हें बलात्कार के आरोप में सजा मिल चुकी है, उन्हें भाजपा खुले मंचों पर सम्मान देती है, ऐसे में भाजपा को धर्मांतरण जैसे विषयों पर नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी धर्म, जाति या वर्ग से ऊपर उठकर काम करती है और ऐसे महान व्यक्तित्वों के नाम पर केंद्रित योजनाएं जनता को प्रेरणा देती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram