फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा उरांव का एलान : कार्यसमिति की अहम बैठक, हर जिले से होगी भागीदारी

Ranchi News : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘झारखंड अगेंस्ट करप्शन’ की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी। यह जानकारी संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘झारखंड अगेंस्ट करप्शन’ की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी। यह जानकारी संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

दुर्गा उरांव ने बताया कि इस बैठक में संगठन को जिला और राज्य स्तर पर अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही जिलेवार जन-समस्याओं की पहचान कर उन्हें धरातल पर उजागर करने और समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर फोकस होगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक की तिथि और समय जल्द ही आपसी समन्वय से तय कर घोषित किए जाएंगे। संगठन के शीर्ष स्तर पर सभी पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति के अध्यक्ष, प्रधान सचिव और संगठन महामंत्री की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।

दुर्गा उरांव ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे इस बैठक को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ तैयारी करें। संगठन अब जनहित के मुद्दों को लेकर अधिक आक्रामक रूप में सामने आने की योजना बना रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram