फॉण्ट कनवर्टर NEW

तरलोक सिंह चौहान ने ली शपथ: झारखंड हाई कोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश बने

Jharkhand News: झारखंड हाई कोर्ट को बुधवार को अपना नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वे झारखंड हाई

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड हाई कोर्ट को बुधवार को अपना नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वे झारखंड हाई कोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश बन गए।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मुख्य सचिव अलका तिवारी, हाई कोर्ट के न्यायाधीश, महाधिवक्ता राजीव रंजन, स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और अनेक प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्य की न्यायिक और प्रशासनिक प्रणाली के शीर्ष प्रतिनिधि एक मंच पर नजर आए।

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान का सफर काबिले-तारीफ रहा है। शिमला से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई की। 1989 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में बतौर वकील पंजीकृत होकर उन्होंने अपने कानूनी करियर की शुरुआत की। 2014 में उन्हें हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और उसी वर्ष स्थायी न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई।

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में उनकी नियुक्ति की अधिसूचना राष्ट्रपति कार्यालय ने 15 जुलाई को जारी की थी। कानूनी जगत के जानकार मानते हैं कि जस्टिस चौहान का अनुभव और कार्यशैली झारखंड की न्यायिक व्यवस्था को नई दिशा देगी।

नए मुख्य न्यायाधीश ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि वे न्यायिक प्रक्रिया को पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के सहयोग से न्यायपालिका पर लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram