फॉण्ट कनवर्टर NEW

अंजुमन इस्लामिया सदस्यता में मोज़फात का विवाद, क्या होगा हल?

Ranchi News : अंजुमन इस्लामिया चुनाव 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची के सदर मोहम्मद मजीद अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल अंजुमन इस्लामिया, रांची (वक्फ संख्या-1701)

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : अंजुमन इस्लामिया चुनाव 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची के सदर मोहम्मद मजीद अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात करेगा।

यह प्रतिनिधिमंडल अंजुमन इस्लामिया, रांची (वक्फ संख्या-1701) की नियमावली के पृष्ठ संख्या 05 में उल्लिखित “मोज़फात” (आसपास के क्षेत्र) की स्पष्ट परिभाषा और नामकरण की मांग करेगा। उनका तर्क है कि सरकार द्वारा जारी वार्ड और पंचायतों की सीमाओं में इन मोज़फात क्षेत्रों को नामित नहीं किया गया है, जिससे अंजुमन के सदस्य बनने और मतदान के अधिकार से कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मुस्लिम संस्थान वंचित हो रहे हैं।

प्रतिनिधियों का मानना है कि यदि पंचायतों, अंजुमनों, मस्जिदों, मदरसों, कब्रिस्तानों और अन्य मुस्लिम संस्थानों की सही पहचान और सीमा स्पष्ट कर दी जाए, तो रांची से लगे इलाकों के मुस्लिम नागरिकों को उनके वैध अधिकार मिल सकेंगे।

इस मांग को लेकर प्रेस को आमंत्रित किया गया है।
तारीख: 23 जुलाई 2025, रविवार
समय: दोपहर 3:00 बजे
स्थान: झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, हज हाउस, कडरू, रांची।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram