Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | विधायक प्रतिनिधि पर गोलीकांड का खुलासा- तीन शूटर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
Jharkhand

विधायक प्रतिनिधि पर गोलीकांड का खुलासा- तीन शूटर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

By Samsul HaqueJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर के खाऊ गली क्षेत्र में बुधवार की रात जो हुआ, उसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए। चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पर हुए हमले की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गुड्डू सिंह पर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया था।

एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार शूटरों की पहचान बादल कुमार प्रसाद उर्फ काला (बागबेड़ा बजरंग टेकरी), पवन कुमार (कीताडीह त्रिमूर्ति चौक) और मोहम्मद वाजिद उर्फ हबलु (परसुडीह गफ्फार बस्ती) के रूप में हुई है। इन तीनों के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हमला साल 2021 में गिरिराज सेना के कमलदेव गिरी की हत्या के प्रतिशोध में किया गया था। यानी इस हमले की जड़ें पुरानी रंजिश में छुपी हुई थीं। बताया गया है कि हमलावरों ने घटना से पहले दिनभर गुड्डू सिंह की रेकी की और रात के समय जब वह खाऊ गली क्षेत्र में पहुंचे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया। हालांकि, गोली उनके जबड़े में ही फंस गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस साजिश में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। घटना का मास्टरमाइंड अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और विधायक प्रतिनिधि पर हुए हमले से राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
bullet on Samaresh Singh Chakradharpur MLA representative attack East Singhbhum crime news firing on MLA representative Giriraj Sena murder revenge Guddu Singh firing incident गिरिराज सेना हत्या बदला गुड्डू सिंह गोलीकांड चक्रधरपुर विधायक प्रतिनिधि हमला पूर्वी सिंहभूम अपराध खबर विधायक प्रतिनिधि पर गोलीकांड समरेश सिंह पर गोली
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

रांची -: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले फ्लैट को किराये पर देने वाले 232 लाभुकों को नगर निगम का नोटिस ##

July 17, 2026

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.