फॉण्ट कनवर्टर NEW

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के भाई ने पुलिस की मौजूदगी में राजा के भाई को लौटा दिए गहने

India News: राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की संलिप्तता सामने आने के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया है। राजा के परिवार द्वारा शादी में दिए गए गहनों की वापसी की मांग के बाद, सोनम के परिवार ने पुलिस की

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की संलिप्तता सामने आने के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया है। राजा के परिवार द्वारा शादी में दिए गए गहनों की वापसी की मांग के बाद, सोनम के परिवार ने पुलिस की उपस्थिति में उन गहनों को लौटा दिया है। हालांकि, सोनम के पिता ने अपनी बेटी को दिया दहेज और नकद वापस लेने से इंकार किया है। उनका कहना है कि वे बेटी को दिया हुआ दान वापस नहीं लूंगा।

सोनम के पिता ने कहा कि जब तक वे बेटी से मिलकर खुद बात नहीं कर लेते, तब तक वे यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उनकी बेटी ने ही अपने पति राजा की हत्या करवा दी।

सोनम के भाई गोविंद ने बताया कि राजा के परिवार ने शादी के दौरान सोनम को जो गहने दिए थे, वे उन्होंने वापस मांगे थे। समाज की मंजूरी और पुलिस की मौजूदगी में ये गहने वापस लौटा दिए हैं। सोनम हनीमून पर जाते समय ये गहने अपने मायके में ही छोड़कर गई थी और सिर्फ मंगलसूत्र अपने साथ ले गई थी। गोविंद ने पुलिस की मौजूदगी में ये गहने राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी को सौंप दिए हैं, जिस पर गोविंद और विपिन दोनों के हस्ताक्षर हैं।

वहीं सोनम, राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी सभी शिलॉन्ग जेल में बंद हैं। गोविंद ने शिलॉन्ग पुलिस को सोनम से मिलने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। गोविंद और उनके पिता का कहना है कि सोनम से बातचीत के बाद ही वे उसकी पैरवी के लिए वकील करने का फैसला ले सकते है। सोनम के पिता का कहना है कि यदि सोनम हत्याकांड में शामिल होने का खुलासा करती है, तब मेरे लिए बेटी मार गई समझ लूंगा, लेकिन यदि कोई साजिश की जानकारी मिलती हैं तब जाकर सोनम के लिए वकील का इंतजाम करूंगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram