फॉण्ट कनवर्टर NEW

धान रोपनी जा रहे मजदूरों पर टूटा बिजली का कहर, पिकअप पर गिरा हाई-वोल्टेज तार!

Jharkhand News: कराईकेला थाना क्षेत्र के सारुगाड़ा गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब खेतों में धान रोपनी के लिए जा रहे मजदूरों की पिकअप वैन पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। इस घटना में छह से अधिक मजदूर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: कराईकेला थाना क्षेत्र के सारुगाड़ा गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब खेतों में धान रोपनी के लिए जा रहे मजदूरों की पिकअप वैन पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। इस घटना में छह से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका इलाज चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन (छोटा हाथी) में करीब 30 मजदूर सवार थे, जो सारुगाड़ा गांव से जोमरो गांव के खेतों में धान लगाने जा रहे थे। जैसे ही वाहन सारुगाड़ा के पास पहुंचा, तभी ऊपर से गुजर रहा जर्जर बिजली का तार टूटकर वैन पर गिर पड़ा। बिजली का करंट लगते ही मजदूरों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों में जस्टीन पूर्ति (35), बालेन पूर्ति (40), याकूब पूर्ति (26), सुलेमान तोपनो (40), जूलीयान पूर्ति (20), अभिराम टूटी सहित कई महिलाएं शामिल हैं। ग्रामीणों की तत्परता से तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद आपूर्ति बंद कराई गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उक्त बिजली तार लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, लेकिन विभाग ने इसकी अनदेखी की, जिसका नतीजा आज जानलेवा साबित हुआ।

इस हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram