फॉण्ट कनवर्टर NEW

मिट्टी भराई से रुकी नाली, रांची निगम ने तुरंत उठाया कदम

Ranchi News : मॉनसून में जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए रांची नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हाल ही में बरियातू रोड में जल-जमाव की स्थिति पर प्रशासक महोदय ने संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सहायक प्रशासक के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : मॉनसून में जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए रांची नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हाल ही में बरियातू रोड में जल-जमाव की स्थिति पर प्रशासक महोदय ने संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

सहायक प्रशासक के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि पहले से बनी नाली को स्थानीय भूमि मालिक द्वारा मिट्टी भरने के कारण अवरुद्ध कर दिया गया था। इससे पीछे के इलाकों का पानी बहकर मुख्य सड़क पर जमने लगा।

समस्या के समाधान हेतु निगम ने जेसीबी मशीन की मदद से कच्चा ड्रेन तैयार करवाया, ताकि जल निकासी दुरुस्त हो सके और भविष्य में ऐसी स्थिति फिर न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram