फॉण्ट कनवर्टर NEW

अमूल दूध के गोदाम में भीषण आग, दो किलोमीटर तक फैला धुआं!

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एनएच-33 के किनारे सिमुलडांगा में स्थित अमूल दूध के बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। यह इलाका एमजीएम मानगो थाना क्षेत्र में आता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग सुबह

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एनएच-33 के किनारे सिमुलडांगा में स्थित अमूल दूध के बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। यह इलाका एमजीएम मानगो थाना क्षेत्र में आता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग सुबह करीब 7 बजे लगी और शॉर्ट सर्किट को इसका संभावित कारण बताया जा रहा है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चारों ओर घना धुआं फैल गया, जो करीब दो किलोमीटर की परिधि में देखा गया। धुएं को देखकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

एमजीएम पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल की कई गाड़ियों ने लगातार प्रयास करते हुए सुबह 9 बजे तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रखी।

सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत के अनुसार, यह गोदाम गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड के अंतर्गत आता है और करीब एक एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। आग से गोदाम में लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं कि आग कैसे लगी और सुरक्षा उपाय क्यों फेल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram