फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

हरिनाथ साहू बने झारखंड में लोकहित अधिकार पार्टी के नए चेहरे, जानें क्यों हुआ बदलाव?

Ranchi News : लोकहित अधिकार पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने हरिनाथ साहू को झारखंड प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी गई। हरिनाथ साहू रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News : लोकहित अधिकार पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने हरिनाथ साहू को झारखंड प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी गई। हरिनाथ साहू रांची जिले के कांके प्रखंड स्थित सुकुरहुटू गांव के मूल निवासी हैं और पार्टी के पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ता माने जाते हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, 1 जुलाई 2025 को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया। इसके बाद से ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति की चर्चा तेज थी, जो अब हरिनाथ साहू के नाम पर आकर थमी।

हरिनाथ साहू पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रह चुके हैं और रांची लोकसभा सीट से लोकहित अधिकार पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद साहू ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति के सिद्धांतों पर काम करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं संगठन को सभी वर्गों को साथ लेकर नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है।”

उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इनमें रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कपिल साहू, अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गौतम, कोडरमा के अनिल टुडू, धनबाद से विकास कुमार, बोकारो से अनिल गुप्ता, गोड्डा से राजकुमार भगत सहित अनेक जिलों से पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं।

इसके अलावा महिला मोर्चा और ग्रामीण जिलों की महिलाएं भी इस मौके पर अपनी उपस्थिति और समर्थन के साथ सामने आईं। सुकुरहुटू स्थित केंद्रीय पूजा समिति के पदाधिकारियों ने भी हरिनाथ साहू को शुभकामनाएं दीं और पार्टी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

हरिनाथ साहू की नियुक्ति से झारखंड में लोकहित अधिकार पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram