फॉण्ट कनवर्टर NEW

शमी ने कहा- सानिया से जुड़ी अफवाहें और मीम्स देते हैं तकलीफ

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरकार अपने और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से जुड़ी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। शमी ने इन सभी बातों का खंडन किया। शमी ने सवाल का जवाब देकर फेक न्यूज फैलाने वालों को

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरकार अपने और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से जुड़ी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। शमी ने इन सभी बातों का खंडन किया। शमी ने सवाल का जवाब देकर फेक न्यूज फैलाने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। वह यहां तक कहते सुने गए कि इसतरह के मीम्स मनोरंजन दे सकते हैं, लेकिन हानिकारक भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं सभी से आग्रह करता हूं कि सोशल मीडिया के प्रति जिम्मेदार बनें और ऐसी निराधार खबरें फैलाने से बचें।

शमी कहते हैं कि, अजीब ही है और है क्या उसमें? जबरदस्ती किया है पर क्या करें? फोन खोलने पर अपना ही फोटो दिखता है, लेकिन मैं एक ही चीज बोलना चाहूंता हूं, किसी को इसतरह से नहीं खींचना चाहिए ऐसा। मैं मानता हूं कि मीम्स आपके मजाक के लिए हैं, लेकिन किसी के लाइफ से रिलेटेड होते हैं, तब आपको बड़ी सोच समझ कर मीम्स बनाना चाहिए। आज आप वेरिफाइड पेज नहीं हैं, आपका पता नहीं है, आपके बारे में कोई जानकारी नहीं है तब आप बोल सकते हैं।

शमी ने कहा, दूसरे की टांग खींचना बहुत आसान है। सफलता हासिल करो, अपना स्तर ऊपर करो। तब मैं मानूंगा आप अच्छे इंसान हैं। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि पिछले कुछ दिनों से मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। चूंकि दोनों एक ही धर्म को मानते हैं और दोनों की पिछली शादी का अनुभव बेहद कड़वा रहा था, तब कुछ मीमर्स अपने सुख के लिए दोनों को आपस में निकाह करने की बिन मांगी सलाह भी दे रहे हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : गुजरात टाइटंस में हिस्सेदारी के लिए अडानी समूह की जोर आजमाइश

इस खबर को भी पढ़ें : टी20 सीरीज के लिये टीम इंडिया का ऐलान, गिल होंगे कप्तान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram