Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»चुनाव आयोग की नई प्रक्रिया पर झामुमो का आरोप, भाजपा समर्थकों को बढ़ाने और लोकतंत्र को कमजोर करने की योजना
#Trending

चुनाव आयोग की नई प्रक्रिया पर झामुमो का आरोप, भाजपा समर्थकों को बढ़ाने और लोकतंत्र को कमजोर करने की योजना

By Muzaffar HussainJune 28, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि एक सुनियोजित योजना के तहत देश में संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में शुरू की गई नई वोटर सत्यापन प्रक्रिया असल में भाजपा समर्थकों की संख्या बढ़ाने और दलित, आदिवासी, ईसाई और मुस्लिम समुदाय के लोगों को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश है।

भट्टाचार्य ने बताया कि अगस्त 2025 से यह प्रक्रिया झारखंड में भी लागू की जा सकती है। इस प्रक्रिया में नागरिकों से ऐसे दस्तावेज मांगे जाएंगे, जो ग्रामीण और गरीब तबकों के पास सामान्यतः उपलब्ध नहीं होते। उन्होंने कहा कि न तो आधार कार्ड (UID) और न ही वोटर आईडी कार्ड (EPIC) को मान्य दस्तावेज माना जाएगा। इसके बजाय, 2003 के बाद बने मतदाताओं को यह प्रमाणित करना होगा कि उनके माता-पिता का जन्मस्थान उसी निर्वाचन क्षेत्र में है, जिससे वे संबंधित हैं।

झामुमो नेता का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य खास समुदायों को मताधिकार से वंचित करना है, जिससे देश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की राह तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया न केवल असंवैधानिक है, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा हमला है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता दत्तात्रेय होसबोले के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को संविधान से हटाने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें संविधान की आत्मा पर चोट करने जैसी हैं और इसका झामुमो कड़ा विरोध करेगा।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस प्रकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक रहें और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.