फॉण्ट कनवर्टर NEW

10 लाख कैश, हथियार और नोट गिनने की मशीन जब्त, इंटरस्टेट गैंग का खुलासा

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में साइबर फ्रॉड के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत आईटी एक्ट कांड संख्या 92/25 में कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के दो और

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में साइबर फ्रॉड के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत आईटी एक्ट कांड संख्या 92/25 में कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के दो और शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक एसएसबी 47वीं बटालियन में कार्यरत हवलदार पंकज कुमार पांडे भी शामिल है।

डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि गिरफ्तार शातिरों की पहचान नगर थाना के मिस्कॉट मोहल्ला निवासी मो. जावेद और अंबिकानगर निवासी हवलदार पंकज कुमार पांडे के रूप में हुई है। ये गिरफ्तारी गिरोह के मिडिलमैन सुरेंद्र प्रसाद के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई।

तीन जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई जिसमें भारी मात्रा में 10 लाख नकद, नोट गिनने की मशीन, एक राइफल, एक पिस्टल, कारतूस, चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह के मुख्य अभियुक्त दया शंकर से गैरकानूनी तरीके से USDT (क्रिप्टोकरेंसी) खरीदते थे।

इस मामले में साइबर कैफे संचालक अविनेश कुमार और दया शंकर अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जब्त किए गए हथियारों को जिलाधिकारी कार्यालय से सत्यापित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram