फॉण्ट कनवर्टर NEW

108 एंबुलेंस कर्मचारी 28 जून को देंगे राजभवन के सामने महाधरना

Ranchi News : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने सरकार और सेवा प्रदाता संस्थाओं की अनदेखी के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। कर्मचारियों ने 28 जून को रांची स्थित राजभवन (जाकिर हुसैन पार्क) के समक्ष विशाल महाधरना करने का

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने सरकार और सेवा प्रदाता संस्थाओं की अनदेखी के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। कर्मचारियों ने 28 जून को रांची स्थित राजभवन (जाकिर हुसैन पार्क) के समक्ष विशाल महाधरना करने का ऐलान किया है।

कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें न तो अब तक ऑफर लेटर मिला है और न ही ज्वॉइनिंग लेटर। इससे उनकी नौकरी की स्थिरता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यदि भविष्य में सेवा समाप्त होती है, तो उनके पास कोई लिखित प्रमाण या सुरक्षा नहीं है।

संघ का कहना है कि बार-बार पत्राचार और मांगों के बावजूद सरकार और सेवा प्रदाता संस्थाओं ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन, स्थायी नियुक्ति, पुराने बकाया का भुगतान और एनएचएम के अंतर्गत सेवा का स्थायित्व शामिल है।

108 एंबुलेंस सेवा में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि वे दिन-रात जनसेवा में लगे रहते हैं, लेकिन उनके साथ किया जा रहा व्यवहार निराशाजनक है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 28 जून तक मांगों पर विचार नहीं हुआ, तो वे कार्य बहिष्कार और व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह जानकारी कर्मचारी प्रतिनिधि बृजेश कुमार ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram