Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | बेटियों की उपलब्धि पर गर्व, इंटर टॉपर्स को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया सम्मानित
#Trending

बेटियों की उपलब्धि पर गर्व, इंटर टॉपर्स को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने किया सम्मानित

By Muzaffar HussainJune 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में रांची जिले के तीनों प्रमुख संकायों – विज्ञान, वाणिज्य और कला में टॉप करने वाली छात्राओं को आज विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह समारोह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने छात्राओं को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला टॉपर बनने वाली इन होनहार बेटियों में विज्ञान संकाय से जिया श्रीवास्तव और मुस्कान कुमारी, वाणिज्य संकाय से मुस्कान कुमारी तथा कला संकाय से अनन्या पॉल शामिल रहीं।

टॉपर्स का विवरण

  • विज्ञान संकाय में जिया श्रीवास्तव ने 94.6% अंकों के साथ रांची जिला में पहला और राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया। वे उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की छात्रा हैं और उनके पिता का नाम गौतम कुमार श्रीवास्तव है। इसी संकाय में दूसरी छात्रा मुस्कान कुमारी, पिता-महेन्द्र प्रसाद, ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जिले में स्थान हासिल किया है।
  • वाणिज्य संकाय की मुस्कान कुमारी, पिता-जितेन्द्र साव, योगदा सत्संग महाविद्यालय की छात्रा हैं। उन्होंने 94.2% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनीं और पूरे राज्य में पांचवां स्थान पाया।
  • कला संकाय में अनन्या पॉल, पिता-नवीन पॉल, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने 92.6% अंक हासिल कर रांची जिला में प्रथम और राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया।

उपायुक्त की प्रेरणादायक बातचीत
सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त श्री भजन्त्री ने सभी छात्राओं से अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने न केवल छात्राओं के भविष्य की योजनाएं जानीं, बल्कि उन्हें लगातार मेहनत करते रहने और अपने लक्ष्यों को पाने की प्रेरणा भी दी। उन्होंने कहा कि इन बेटियों की सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन कठिन परिस्थितियों में इन छात्राओं के माता-पिता ने उन्हें पढ़ाया है, वह वास्तव में सराहनीय है। बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प ही समाज को नई दिशा दे सकता है।

उपायुक्त ने कहा ये बेटियां आगे चलकर समाज, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी। प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग इन होनहार छात्राओं को दिया जाएगा, ताकि वे उच्च शिक्षा की दिशा में भी उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ सकें।

यह सम्मान समारोह न केवल छात्राओं के लिए एक प्रेरणा बना, बल्कि जिले के अन्य छात्रों के लिए भी यह एक आदर्श प्रस्तुत करता है कि कठिनाईयों के बावजूद मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri Samman JAC Exam District Toppers Jharkhand Intermediate Result Jiya Srivastava Muskan Kumari Ranchi Inter Topper 2025 उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री जिया श्रीवास्तव मुस्कान कुमारी जैक परीक्षा जिला टॉपर्स झारखंड इंटरमीडिएट रिजल्ट रांची इंटर टॉपर 2025
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.