फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर में महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई  कई लीटर शराब जब्त और नष्ट

Jharkhand News: बकरीद के त्योहार से पहले अवैध महुआ शराब की बिक्री पर नकेल कसने के लिए चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के निर्देश पर की गई। इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: बकरीद के त्योहार से पहले अवैध महुआ शराब की बिक्री पर नकेल कसने के लिए चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के निर्देश पर की गई। इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर नंदकिशोर कुमार और थाना के जवानों ने मोर्चा संभाला।छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई लीटर महुआ शराब और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले ‘जवा’ को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
इस कार्रवाई से अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कई विक्रेता अपने घरों को बंद कर भागते नजर आए।हालांकि, इस बार पकड़े गए कुछ शराब विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, साथ ही यह भी बताया गया कि अगली बार पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के आदेशानुसार गुरुवार को महुआ शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए यह विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। उन्होंने पुष्टि की कि अभियान के दौरान कई लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया।यह छापामारी अभियान चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख स्थानों जैसे पीपल चौक, प्रेमनगर, नदी टोली, आनंदपुर और रामपुर सहित कई अन्य जगहों पर चलाया गया, जहां अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। पुलिस का कहना है कि बकरीद के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram