फॉण्ट कनवर्टर NEW

कमजोर हुआ मानसून: यूपी और बिहार को है बारिश का इंतजार, पूर्वोत्तर में वर्षा का कहर

India News: समय से पहले केरल में एंट्री लेने के बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि एक सप्ताह से ज्यादा समय तक भारत को बारिश की कमजोर स्थिति देखने को मिल सकती है। हालांकि, 11 जून से

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: समय से पहले केरल में एंट्री लेने के बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि एक सप्ताह से ज्यादा समय तक भारत को बारिश की कमजोर स्थिति देखने को मिल सकती है। हालांकि, 11 जून से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचने वाले मानसून ने 24 मई को ही दस्तक दे दी थी। वहीं पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही और बाढ़ एवं भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 36 पहुंच गई है, जबकि क्षेत्र के कई राज्यों में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन के कारण असम में सबसे अधिक 11 लोगों की जान गई है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 10, मेघालय में छह, मिजोरम में पांच, सिक्किम में तीन और त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पुणे कार्यालय में अधिकारी एसडी सनप ने भी बारिश की रफ्तार धीमी होने की बात कही है। सोमवार को उन्होंने कहा कि मानसून की बारिश अगले कुछ दिन कमजोर रहेगी, लेकिन 11-12 जून से मानसून मजबूत होगा और देश के अन्य हिस्सों को कवर करना शुरू कर देगा। मानसून चार्ट में भी धीमी रफ्तार के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि 11 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम तैयार हो रहा है, जो मानसून को मजबूत करेगा और देश के उत्तरी हिस्सों में प्रगति के लिए अनुकूल स्थिति तैयार करेगा।

IMD के अनुसार, मानसून ने 29 मई तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों को कवर कर लिया था। आमतौर पर इन राज्यों में मानसून की पूरी एंट्री के लिए 10 जून तक का समय लगता है। इसके अलावा मानसून समय से पहले तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना पहुंच गया है। साथ ही मानसून ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। पश्चिम बंगाल और बिहार को छूकर दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है। अब झारखंड में मानसून पहुंचने की संभावना 10 जून के बाद ही है। मौसम विभाग के अनुसार बताया कि केरल के बाद मानसून पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी में बना हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के चलते मानसून बंगाल के रास्ते झारखंड में प्रवेश नही कर सका है। मौसम विभाग ने अगले दो-चार दिनों में तापमान में और होने की आशंका व्यक्त की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram