चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का को उनके 54वें शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रखंड के सरकारी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों ने देश के इस वीर सपूत को नमन किया।शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में चैनपुर थाना के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई। इसके बाद, उपस्थित सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भूतपूर्व सैनिकों और शिक्षा-शिक्षिकाओं ने बारी-बारी से माला अर्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे,एलआरडीसी कंचन सिंह,बीडीओ यादव बैठा,सीओ दिनेश गुप्ता,थाना प्रभारी कृष्ण कुमार,एसआई अशोक कुमार, एएसआई नन्दकिशोर कुमार, निर्मल राय,जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा,मुखिया मधुरा मिंज, शोभा देवी,पंचायत समिति शांता टोप्पो, आशा लकड़ा,उप मुखिया तेरेसा लकड़ा,भूतपूर्व सैनिक जेम्स रोजलियस तिग्गा, प्रखंड मुख्यालय के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने कहा कि आज भी परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के जीवन से सीख लेने की जरूरत है और हमें अपने देश के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि अल्बर्ट एक्का के जीवन पर एक फिल्म भी बनी है और हम सभी को उससे प्रेरणा लेते हुए जीवन संघर्ष के साथ दुश्मनों से भी लड़ने की सीख लेनी चाहिए।जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने शहीद को नमन करते हुए कहा कि इस सुदूरवर्ती क्षेत्र से परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का का शहीद होना हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया, हमें उनके बलिदान से सीख लेनी चाहिए।सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर शहीद को अपनी श्रद्धांजलि दी।

Share.
Exit mobile version