Ranchi News : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर, 2024) के अवसर पर 31 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित करने की घोषणा की है। यह आदेश 15 जुलाई 2025 को जारी किया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि विशिष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय सेवा के लिए अलग-अलग पदक दिए जाएंगे।

विशिष्ट सेवा हेतु – झारखंड राज्यपाल पदक

  • प्रमोद कुमार, जो वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, रांची के पद पर कार्यरत हैं।
  • स.पु.नि श्याम कुमार, देवघर जिला।
  • स.पु.नि मो. सोहैल अली, बोकारो जिला।

वीरता हेतु – झारखंड मुख्यमंत्री पदक

DSP कोतवाली प्रकाश सोय

वीरता श्रेणी में छह बहादुर अफसरों को शामिल किया गया है। इनमें नरेन्द्र कुमार सिंह, तत्कालीन डीआईजी हजारीबाग (वर्तमान में मानवाधिकार, रांची), राकेश रंजन (पुलिस अधीक्षक, चाईबासा), और प्रकाश सोय (डीएसपी, कोतवाली, रांची) शामिल हैं। इनके अतिरिक्त गढ़वा जिले से तीन पुलिस पदाधिकारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, राजबल्लभ कुमार और शिवलाल कुमार गुप्ता भी इस सूची में शामिल हैं।

सराहनीय सेवा हेतु – झारखंड पुलिस पदक

यह श्रेणी सबसे विस्तृत है, जिसमें कुल 31 अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित होंगे। इनमें प्रमुख नाम हैं: सुनील भास्कर (डीआईजी, हजारीबाग), डॉ विमल कुमार (एसपी, गिरिडीह), दीपक कुमार (एएसपी, सीआईडी), अजय कुमार व राजेश कुमार (झारखंड जगुआर)। इसके अतिरिक्त कई पुलिस जवानों और स्पेशल फोर्स के अधिकारियों को भी इस सम्मान में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इन सभी नामों को स्वीकृति प्रदान कर दी है और आदेश पर सरकार के अवर सचिव किरण बोदरा के हस्ताक्षर हैं।

Share.
Exit mobile version