Bokaro News;  चंदनकियारी प्रखण्ड पंचायत देवग्राम स्थित श्री श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम योगीडीह में श्री श्री माँ शारदा देवी की 173 वीं जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर पुजा पाठ, मंगल आरती, मां शारदा देवी कथा अमृत पाठ महाप्रसाद खिचड़ी भोग व गरीब असहाय व दिव्यांग के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि चंदनकियारी अंचलाधिकारी रविकुमार आंनद व विशिष्ट अतिथि प्रखण्ड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी व मंगलम कोलफील्ड प्राईवेट लिमिटेड के डारेक्टर प्राशल्य अग्रवाल, प्रखर गर्ग ने संयुक्त रुप से कंबल का वितरण किया।कहा गरीबों की सेवा से जो आनन्द मिलता व किसी में नहीं। गरीब की सेवा नारायण की सेवा। इसके पुर्व संस्था के अध्यक्ष अशौक सिंह सचिव सुकुमार मुखर्जी ने माँ शारदा देवी की जीवनी पर प्रकाश डाले।संस्था के संचालक सह कोषाध्यक्ष मिहिर कुमार मुखर्जी ने कहा कि 2005 से स्थापना समय से ही यह कार्यक्रम चल रही है।सभी का सहयोग प्राप्त होती है। मौके पर बालापन मुखर्जी,मुखिया मदनमोहन राजवार, दीपक शैखर,राकेश मुखर्जी, दिपक मुखर्जी, रीना मुखर्जी, माला मुखर्जी, रामेश्वर कुंभकार,अनुप घोषाल, कृष्ण मुखर्जी,पांव घोषाल,दया मय मोदक , प्रताप मुखर्जी,,सहित सदस्य व ग्रामीण शामिल थे।
फोटो

Share.
Exit mobile version