गुमला: युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से माई भारत (मेरा युवा भारत), गुमला द्वारा फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ के सौवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन की थीम ‘नशामुक्त युवा – विकसित भारत’ रखी गई है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को फिटनेस, स्वास्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। साइकिल चलाने जैसी सरल और उपयोगी शारीरिक गतिविधि को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया जाएगा।
इस विशेष अवसर पर माई भारत गुमला की ओर से जिले के सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। साइकिल रैली का आयोजन लोहरदगा रोड के आसपास किया जाएगा। युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे अपनी साइकिल के साथ इस अभियान में भाग लें और सामूहिक रूप से फिटनेस एवं नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।
माई भारत गुमला की ओर से कहा गया है कि स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं। युवाओं को अपनी दिनचर्या में साइकिल चलाने और अन्य शारीरिक गतिविधियों को शामिल करना चाहिए। इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा
इस आयोजन के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनने और विकसित भारत के संकल्प में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
- झारखंड CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
- झारखंड NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा
- #ट्रेंडिंग गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक
- #ट्रेंडिंग झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत










