Bokaro news: दोनों बच्चियां अपने नानी घर में रह रही थीं तथा अपनी मां के घर जाने को तैयार नहीं थीं। इस कारण बच्चों की शिक्षा एवं मातृ स्नेह प्रभावित हो रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए परिजनों द्वारा सेक्टर-4 थाना से सहायता का अनुरोध किया गया।
सेक्टर-4 थाना पुलिस द्वारा सभी पक्षों से बातचीत कर बच्चों की काउंसलिंग नगर महिला थाना प्रभारी मीरा लकड़ा और CWC द्वारा की गई तथा उनके सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक समझाइश दी गई। तत्पश्चात दोनों बच्चियों को सुरक्षित रूप से उनके माता-पिता के साथ घर भेजा गया।
बच्चों का भविष्य शिक्षा, संस्कार एवं माता-पिता के स्नेह से संवरता है। सेक्टर-4 थाना सदैव जनहित एवं बाल संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है।
“बचपन को मिले प्यार और शिक्षा का अधिकार,
यही है उज्ज्वल भविष्य का सबसे मजबूत आधार।”
