फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गापूजा के दौरान युवा दस्ता ने की श्रद्धालुओं की मदद, 93 बिछड़े बच्चों और परिवारों को मिलाया

दुर्गापूजा महोत्सव 2026 के दौरान रांची में युवा दस्ता के सदस्यों ने लगातार चार दिनों तक श्रद्धालुओं की मदद की। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और प्रमुख सड़कों पर तैनात सदस्यों ने सैकड़ों महिलाओं और बुजुर्गों को मां दुर्गा के दर्शन कराने में सहयोग किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दुर्गापूजा महोत्सव 2026 के दौरान रांची में युवा दस्ता के सदस्यों ने लगातार चार दिनों तक श्रद्धालुओं की मदद की। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और प्रमुख सड़कों पर तैनात सदस्यों ने सैकड़ों महिलाओं और बुजुर्गों को मां दुर्गा के दर्शन कराने में सहयोग किया। इसके अलावा 93 बिछड़े बच्चों और परिवारों को मिलाने और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने में भी मदद की। युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने दुर्गापूजा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों और संगठनों का आभार जताया।

विसर्जन शोभायात्रा में पूजा समितियों का किया स्वागत

युवा दस्ता की ओर से दुर्गापूजा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान स्वागत शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों को माला पहनाकर और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडेय, रांची महानगर दुर्गापूजा समिति के संरक्षक अजीत सहाय, चैती दुर्गापूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक रवि कुमार पिंकू, महामंत्री गोपाल पारीक और श्री राम बानर सेना के अध्यक्ष लंकेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

जिला प्रशासन के साथ मिलकर किया काम

युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान संगठन के सदस्यों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम किया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने जिला प्रशासन, नगर निगम, पूजा समितियों और सामाजिक संगठनों के सहयोग की सराहना की। साथ ही युवा दस्ता के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता छोटू, ग्रामीण अध्यक्ष मदन साहू और सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

सैकड़ों सदस्यों ने निभाई जिम्मेदारी

दुर्गापूजा के दौरान युवा दस्ता के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में ज्योति शंकर साहू, पीयूष आनंद, राकेश सिंह, राहुल सिन्हा चंकी, नवनीत पांडे, डॉ. एके लाल, टिंकू महतो, करण पाठक, विकास दुबे, मंटू दुबे, आनंद शंकर मुंडा, अभय सिंह, विकास राज, संदीप रजक, इंदरजीत सिंह, मुकेश कंचन, राजेश राम, कौशल सोनी, सूरज कुमार, मोहित सिंह और अरविंद जायसवाल सहित सैकड़ों सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram