फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीवान में सनसनी: स्टेशन रोड पर युवक की 3 गोलियां मारकर ह’त्या, हड़कंप!

सीवान के स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के पास 26 वर्षीय सुजीत कुमार साह का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कॉल डिटेल, अंतिम लोकेशन और अन्य पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Siwan: सीवान में शनिवार सुबह स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के पास 26 वर्षीय युवक का गोली लगा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी स्व. जयनारायण साह के पुत्र सुजीत कुमार साह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव पर तीन गोली लगने के निशान मिले हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रात में फोन आने के बाद सीवान पहुंचा था युवक

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे शहर के चिक टोली मोहल्ले के एक युवक ने फोन कर सुजीत को सीवान बुलाया था। रात करीब 12 बजे सुजीत के एक दोस्त ने घरवालों को फोन कर बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ सीवान स्टेशन के पास है और करीब एक बजे आने वाली ट्रेन से किसी व्यक्ति से मिलने के बाद घर लौट जाएगा।

कुछ देर बाद सुजीत ने भी घर फोन कर बताया कि वह जल्द वापस आकर खाना खाएगा, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।

सुबह फल मंडी के पास मिला शव

रात करीब तीन बजे तक सुजीत के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में सीवान पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ, जीआरपी और नगर थाना में उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका एक दोस्त भी उनके साथ मौजूद था।

शनिवार सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान सुजीत कुमार साह के रूप में की। शव पर तीन गोलियों के निशान मिले।

पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read more: सीवान में बिहार बंद बेअसर, पुलिस की सख्ती के बाद हटे प्रदर्शनकारी

पुलिस का कहना है कि मृतक करीब डेढ़ माह पहले एक मामले में जेल से छूटकर आया था। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपराधिक विवाद और अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही मृतक की कॉल डिटेल, अंतिम लोकेशन और उसके साथ मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram