फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर में मिक्सचर मशीन से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल

चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के हीरा बरवे हॉस्पिटल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। फुटबॉल खेलकर लौट रहा एक युवक सड़क पर खड़ी मिक्सचर मशीन से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान डुमरी प्रखंड के नवाडीह हड़सरी निवासी आशीष मिंज पिता-

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के हीरा बरवे हॉस्पिटल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। फुटबॉल खेलकर लौट रहा एक युवक सड़क पर खड़ी मिक्सचर मशीन से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान डुमरी प्रखंड के नवाडीह हड़सरी निवासी आशीष मिंज पिता- विनोद मिंज उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, आशीष चैनपुर से फुटबॉल खेलकर अपने घर हड़सरी नवाडीह जा रहा था। तभी रामपुर के पास सड़क पर खड़ी मिक्सचर मशीन से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे उसके पैर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना चैनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार को दी। सूचना मिलने पर, एसआई अशोक कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायल आशीष को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, आशीष को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि यह मिक्सचर मशीन कई दिनों से सड़क पर खड़ी है, जिसके कारण आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मशीन को हटाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। वही चैनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के द्वारा जेसीबी के मदद से थाना लाया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram