फॉण्ट कनवर्टर NEW

21 नवंबर से ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ अभियान चैनपुर में बीडीओ ने की तैयारी बैठक

चैनपुर : प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा की अध्यक्षता में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।यह महत्वाकांक्षी अभियान

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर : प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा की अध्यक्षता में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।यह महत्वाकांक्षी अभियान प्रखंड की कुल दस पंचायतों में 21 नवंबर 2025 से शुरू होगा, जो 15 दिसंबर 2025 तक चलेगा। अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला के वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता शशीन्द्र कुमार बड़ाईक को नामित किया गया है।बैठक में बीडीओ यादव बैठा ने सभी कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने-अपने पंचायत में लगने वाले शिविर की तिथि की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों को शिविर तक लाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की हर महत्वाकांक्षी योजना लोगों तक पहुंचनी चाहिए।
बीडीओ ने यह भी बताया कि अभियान के दौरान कई परिसंपत्तियों का भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने ‘अबुआ आवास’ योजना की समीक्षा करते हुए उन लाभुकों पर सख्ती दिखाई, जिनका आवास अब तक पूर्ण नहीं हुआ है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य जल्द से जल्द पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता ने भी अभियान को लेकर अपने दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कर्मियों से तालमेल बनाकर कार्य करने और राजस्व संबंधी मामलों को शिविर में प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा। बैठक में बीडीओ यादव बैठा, सीओ दिनेश गुप्ता, बीपीओ कांति कुमारी, बीपीआरओ राममोहन साहू, पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक, इंजीनियर, सहित प्रखंड एवं अंचल के कई अन्य कर्मी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram