फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

ट्रेन हादसे में हाथ-पैर गंवाने के बाद युवक ने खाया जहर, मौत

Jamshedpur news : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा में गुरुवार सुबह एक युवक द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुम्हारपाड़ा निवासी सूरज प्रसाद (38) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur news : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा में गुरुवार सुबह एक युवक द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुम्हारपाड़ा निवासी सूरज प्रसाद (38) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सूरज की दूसरी पत्नी सोनी ने कमरे में उसे जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास में कीटनाशक की बोतल भी पड़ी हुई थी। आनन-फानन में इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन से एक वीडियो भी मिला है। बताया जा रहा है कि उस वीडियो में सूरज ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है और उसके आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार सूरज प्रसाद ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी पिंकी सोनारी क्षेत्र में रहती है, जबकि वह अपनी दूसरी पत्नी सोनी के साथ कुम्हारपाड़ा में रह रहा था। करीब छह महीने पहले वह एक ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गया था, जिसमें उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए थे। इस घटना के बाद से ही वह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से सूरज गहरे अवसाद में रहने लगा था और अक्सर अपनी स्थिति को लेकर चिंतित रहता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक और शारीरिक परेशानियों के कारण वह काफी तनाव में था।

फिलहाल सीतारामडेरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी तरह पुष्टि हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram