फॉण्ट कनवर्टर NEW

राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को लोक भवन में 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को लोक भवन में 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास का नतीजा है। उन्होंने खिलाड़ियों से आगे भी इसी लगन के साथ देश और झारखंड का नाम रोशन करने की अपील की।

इस मौके पर कोच विश्वजीत कुमार के अलावा लखन उरांव, आरित उरांव, अध्विक उरांव, ईशान भगत और कुमकुम विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram