फॉण्ट कनवर्टर NEW

हक और सुरक्षा की मांग पर डटे मजदूर… बोकारो स्टील में उभरा बड़ा आंदोलन

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट में बुधवार का दिन पूरी तरह मजदूरों के नाम रहा। जय झारखंड मजदूर समाज के जनजागरण कार्यक्रम के सातवें दिन कोक ओवन और कोक केमिकल विभाग के बैटरी नंबर 3 और 4 के बीच सैकड़ों मजदूर इकट्ठा हुए और जोरदार

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट में बुधवार का दिन पूरी तरह मजदूरों के नाम रहा। जय झारखंड मजदूर समाज के जनजागरण कार्यक्रम के सातवें दिन कोक ओवन और कोक केमिकल विभाग के बैटरी नंबर 3 और 4 के बीच सैकड़ों मजदूर इकट्ठा हुए और जोरदार नारों के बीच अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में JMM के केंद्रीय सदस्य और संगठन के महामंत्री बी.के. चौधरी मौजूद रहे।

मजदूरों ने बताया दर्द, अधिकारों के लिए एकजुटता

यूनियन के उपाध्यक्ष सी.के.एस. मुंडा ने सभा की अध्यक्षता की, जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि अब मजदूर अपने अधिकारों के प्रति पहले से ज्यादा जागरूक है, इसलिए आंदोलन ने तेज़ी पकड़ी है। कोक ओवन विभाग के कर्मचारियों का बढ़ता भरोसा यूनियन को मजबूती दे रहा है।

यूनियन की चेतावनी – “सकारात्मक पहल करे प्रबंधन”

महामंत्री बी.के. चौधरी ने कहा कि उत्पादन की रफ्तार बढ़ने के बीच मजदूर अपनी जान की हिफाज़त, 39 महीने का एरियर, इंसेंटिव रिवार्ड स्कीम में बदलाव, बेहतर सेफ्टी उपकरण और भत्तों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि मजदूर आसमान नहीं मांग रहा—वह सिर्फ सुरक्षित काम और उचित सम्मान चाहता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक ईएसआई उपचार बहाल नहीं होता, SW कर्मचारियों को BGH में इलाज मिलना चाहिए। ठेकाकर्मियों के वेतन से जबरन कटौती रोकने, साइकिल भत्ता, कैंटीन भत्ता और नाइट शिफ्ट भत्ता जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी मांग उठी।

मजदूरों के बिना प्लांट सुरक्षित नहीं – यूनियन का दावा

यूनियन का कहना है कि प्लांट का उत्पादन मजदूरों की मेहनत से है। इसलिए प्रबंधन को चाहिए कि विभागाध्यक्षों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपे और मजदूरों की चिंताओं का तुरंत समाधान करे।

कार्यक्रम में एन.के. सिंह, रौशन कुमार, रामेश्वर मांझी, ए.के. मंडल, आई. अहमद सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। मजदूरों ने साफ संकेत दिया कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram