फॉण्ट कनवर्टर NEW

ठंड की चपेट में आने से महिला की हालत गंभीर, चैनपुर अस्पताल में डॉक्टर अनुपस्थित गुमला रेफर

चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बेंदोरा गांव में मंगलवार देर शाम 8 बजे को ठंड लगने से एक महिला की हालत गंभीर हो गई। गंभीर स्थिति में महिला को तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी लाया गया, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण उसे बेहतर इलाज

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बेंदोरा गांव में मंगलवार देर शाम 8 बजे को ठंड लगने से एक महिला की हालत गंभीर हो गई। गंभीर स्थिति में महिला को तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी लाया गया, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए आनन-फानन में गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की पहचान सुगंधि देवी 45 वर्ष, पति रामचंद्र महतो, निवासी बेंदोरा के रूप में हुई है।महिला के पति रामचंद्र महतो ने बताया कि उनकी पत्नी सुगंधि देवी घर पर थीं और उनकी तबीयत खराब थी। दोपहर में वे उनके साथ धान मिसाई का काम कर रही थीं। अचानक वह घर चली गईं और ठंड से बुरी तरह ठिठुरने लगीं और बेहोश हो गईं।परिजन ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया और उन्हें चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण, महिला को बिना इलाज के ही गुमला सदर अस्पताल रेफर करना पड़ा।इस घटना पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद खलखो ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चैनपुर में अनुमंडल स्तरीय अस्पताल का निर्माण हो रहा है, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि अब तक यहां डॉक्टर की सेवा 24*7 उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।महिला को बेहतर उपचार के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram