फॉण्ट कनवर्टर NEW

घाटशिला: डायन के संदेह में महिला की गला रेतकर ह’त्या, युवक हिरासत में

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र के घोड़ासाईं गांव में रविवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 70 वर्षीय वृद्धा लुकुई धीवर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र के घोड़ासाईं गांव में रविवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 70 वर्षीय वृद्धा लुकुई धीवर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि वृद्धा के घर का दरवाजा देर तक बंद है, तो शक होने पर उन्होंने अंदर जाकर देखा। वहां का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। लुकुई धीवर का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा था।

हत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में दहशत और गुस्से का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतका लुकुई धीवर पिछले कई वर्षों से अकेले रहती थीं। दो साल पहले भी उन्हें डायन बताकर गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट की थी, लेकिन तब मामला आपसी समझौते से दब गया। अब फिर से उसी पुराने विवाद को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। घाटशिला के एसडीपीओ का कहना है कि जल्द ही आरोपित और हत्या की वजह का पूरा खुलासा कर दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram