फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाइक दुर्घटना में महिला घायल, प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर

गुमला / चैनपुर प्रखंड के मालम पुल के समीप एक बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को जेएसएलपीएस की कर्मियों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला / चैनपुर प्रखंड के मालम पुल के समीप एक बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को जेएसएलपीएस की कर्मियों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया गया।घायल महिला की पहचान निर्मल देवी पति बिमल उरांव के रूप में हुई है, जो मनातु की निवासी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्मल देवी अपनी बेटी बिना कुमारी और अपने भाई के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर जारी बनडोटोली जा रही थीं। यह परिवार महिला के बीमार पति बिमल उरांव से मिलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान, मालम पुल के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे निर्मल देवी घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलने पर जेएसएलपीएस की कर्मी जनातुम खातून और किरण एक्का तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायल निर्मल देवी को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गईं।अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण, एक एएनएम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चोट की गंभीरता को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को तत्काल गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस बीच, चैनपुर थाना के एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram