फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची तक फैला नेटवर्क! इबरार आलम के घर से बरामद हुए हथियार और नकदी

Khunti : खूंटी पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ सफलता हासिल की है। कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटम जंगल के पास छापेमारी कर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनसे दो पिस्तौल, 44 जिंदा कारतूस, छह मैगजीन, 66,860 रुपये नकद और दो

अपनी भाषा में पढ़ें

Khunti : खूंटी पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ सफलता हासिल की है। कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटम जंगल के पास छापेमारी कर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनसे दो पिस्तौल, 44 जिंदा कारतूस, छह मैगजीन, 66,860 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुलहुटम जंगल में कुछ तस्कर हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस पर तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने युनूस खान (55), मोहम्मद शमीम (38) और इबरार आलम (40) को धर दबोचा। तलाशी में इनके पास से दो अवैध पिस्तौल, अतिरिक्त मैगजीन, 13 गोलियां, 14,360 रुपये और मोबाइल फोन मिले।

इसके बाद इबरार आलम की निशानदेही पर पुलिस ने रांची के डोरंडा स्थित उसके घर पर छापा मारा। वहां से दो और पिस्तौल, पांच मैगजीन, 31 गोलियां और 52,500 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे हथियार बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।

इस अभियान में एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के साथ पुलिस अधिकारी अशोक कुमार सिंह, विकास जायसवाल, दीपक कांत कुमार, निशा कुमारी, संदीप मुंडा और कर्रा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब आरोपितों के नेटवर्क की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram