फॉण्ट कनवर्टर NEW

गरीबों के मसीहा टुन्नू सिंह को नम आंखों से विदाई, लोहरदगा में शोक की लहर

Lohardaga News: कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व रामपुर मुखिया और लोकप्रिय समाजसेवी वीर केसरी सिंह उर्फ टुन्नू सिंह की अंतिम यात्रा में गुरुवार को अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र के हजारों लोग अपने प्रिय नेता को विदाई देने के लिए सड़कों पर उतर आए। हर

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व रामपुर मुखिया और लोकप्रिय समाजसेवी वीर केसरी सिंह उर्फ टुन्नू सिंह की अंतिम यात्रा में गुरुवार को अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र के हजारों लोग अपने प्रिय नेता को विदाई देने के लिए सड़कों पर उतर आए। हर आंख नम थी, हर दिल भावुक—मानो लोहरदगा ने अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया हो। पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वे पूरे समय भावुक दिखे और मुक्ति धाम में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वीरकेसरी सिंह न सिर्फ कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि जनता के सच्चे हितैषी और गरीबों के संरक्षक थे। उनका निधन लोहरदगा की सामाजिक व राजनीतिक दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल अत्यंत भावनात्मक रहा। मंत्रोच्चार के बीच उनकी अंत्येष्टि की गई। भीड़ में ऐसे लोग भी थे जिन्हें टुन्नू सिंह ने जीवन में कभी न कभी मदद का हाथ बढ़ाया था। सभी एक स्वर में यही कह रहे थे कि उन्होंने जीवनभर गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की आवाज बनकर समाज में अलग पहचान बनाई। अंतिम यात्रा में विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, कांग्रेस नेता, समाजसेवी और आसपास के ग्रामीणों की भारी भागीदारी रही। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। लोहरदगा में वीरकेसरी सिंह का जाना उस युग का अंत माना जा रहा है जिसमें जनसेवा उनके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य था। उनकी निष्ठा, संघर्ष और जनसमर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram