फॉण्ट कनवर्टर NEW

14 अगस्त को झारखंड के छह जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड के छह जिलों में 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गुमला और लोहरदगा शामिल हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड के छह जिलों में 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गुमला और लोहरदगा शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे देखते हुए राज्य के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

झारखंड में सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 12 अगस्त तक झारखंड में 492.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 627.6 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। इस तरह राज्य में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 69.3 मिलीमीटर बारिश खूंटी के तोरपा में हुई। वहीं रांची में 47 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

तापमान का हाल

राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान लातेहार में 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

रांची में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकली। इसके कारण लोगों को गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ा।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। खासकर ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में लोगों को मौसम की जानकारी पर नजर रखने और तेज बारिश, आंधी या वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram