फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

हिंदपीढ़ी में प्रदूषित जल आपूर्ति और जर्जर नाला रोड पर उठी आवाज, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

Ranchi : राजधानी रांची के घनी आबादी वाले हिंदपीढ़ी क्षेत्र में प्रदूषित जल आपूर्ति और जर्जर सड़कों की समस्या ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष जमाल गद्दी ने नगर आयुक्त,

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के घनी आबादी वाले हिंदपीढ़ी क्षेत्र में प्रदूषित जल आपूर्ति और जर्जर सड़कों की समस्या ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष जमाल गद्दी ने नगर आयुक्त, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

जमाल गद्दी ने बताया कि हिंदपीढ़ी में पिछले कई दिनों से घरों में आने वाला पानी अशुद्ध और बदबूदार है। इस दूषित जल आपूर्ति से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि पानी में मिट्टी और अन्य गंदगी मिली होती है, जिसके कारण बच्चों और बुजुर्गों में पेट संबंधी बीमारियाँ बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति विभाग की लापरवाही के कारण यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है।

इसके साथ ही, क्षेत्र की नाला रोड की स्थिति भी अत्यंत खराब बताई गई है। सड़क पर गहरे गड्ढे और जलजमाव से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और पानी से भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को बार-बार दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

जमाल गद्दी ने कहा कि हिंदपीढ़ी की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं और अब समय आ गया है कि प्रशासन ठोस कदम उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थानीय नागरिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि जल आपूर्ति की गुणवत्ता की जांच कर पाइपलाइन की सफाई की जाए और नाला रोड की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू किया जाए।

स्थानीय लोगों ने भी जमाल गद्दी के समर्थन में आवाज उठाई है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन अब इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर स्थायी समाधान निकालेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram