फॉण्ट कनवर्टर NEW

बारिश में डूब जाता है विश्वकर्मा मंदिर लेन, निवासियों और दुकानदारों ने विधायक-सांसद से लगाई गुहार

Ranchi : राजधानी रांची के वार्ड 23 स्थित विश्वकर्मा मंदिर लेन के निवासियों और दुकानदारों ने एक बार फिर अपनी गली की बदहाल स्थिति को लेकर जनप्रतिनिधियों और नगर निगम का ध्यान खींचा है। स्थानीय लोगों ने विधायक, सांसद और रांची नगर निगम को पत्र

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : राजधानी रांची के वार्ड 23 स्थित विश्वकर्मा मंदिर लेन के निवासियों और दुकानदारों ने एक बार फिर अपनी गली की बदहाल स्थिति को लेकर जनप्रतिनिधियों और नगर निगम का ध्यान खींचा है। स्थानीय लोगों ने विधायक, सांसद और रांची नगर निगम को पत्र लिखकर सड़क और नाले का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि यह गली न केवल वाणिज्यिक बल्कि आवासीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। यहां नाममात्र का नाला बचा है, जो भारी बारिश में भरकर मेन रोड से गली में पानी घुसा देता है। इससे न केवल दुकानदारों बल्कि स्थानीय निवासियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थिति इतनी खराब है कि नाले और सड़क दोनों की तत्काल मरम्मत व निर्माण की जरूरत है।

हालांकि नगर निगम ने आज नाले की सफाई कराई, लेकिन लोगों का कहना है कि यह सिर्फ अस्थायी राहत है। स्थायी समाधान के लिए सड़क और नाले का समुचित निर्माण होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने पानी की पाइपलाइन व्यवस्था और नियमित रूप से कचरा उठाने वाली गाड़ियों की सेवा भी सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस सामूहिक मांग पत्र पर प्रकाश विप्लव, अश्वनी, सैयद फ़राज़ अब्बास, वीरेंद्र, ओम प्रकाश कुमार, प्रकाश कटारूका, अधिवक्ता शंकर, बेलाल मोजिबी, शेखर, रितेश कुमार दुबे, नौशाद सहित कई स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर किए और नगर निगम से शीघ्र कार्रवाई की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram