फॉण्ट कनवर्टर NEW

बछड़ा चोरी के विवाद में जुगसलाई में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पुलिस ने भांजी लाठियां

बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा ग्वालाबस्ती से शुक्रवार देर रात एक बछड़ा चोरी होने के बाद जुगसलाई इलाके में तनाव फैल गया। बछड़े की तलाश में निकले पशुपालक जब जुगसलाई के सगुआ होटल के पास पहुंचे और पूछताछ शुरू की, तो स्थानीय लोगों से उनकी कहासुनी

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा ग्वालाबस्ती से शुक्रवार देर रात एक बछड़ा चोरी होने के बाद जुगसलाई इलाके में तनाव फैल गया। बछड़े की तलाश में निकले पशुपालक जब जुगसलाई के सगुआ होटल के पास पहुंचे और पूछताछ शुरू की, तो स्थानीय लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी और डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल और क्यूआरटी (QRT) की टीम मौके पर पहुंची। उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने दो से तीन राउंड हवाई फायरिंग होने का दावा किया है, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मवेशी चोरी में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। आरोपियों और उपद्रवियों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर सगुआ होटल और ईदगाह मैदान के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor