पटना : समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार ने मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर श्रवण कुमार ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जदयू की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। नए लोगों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनसेवा के कामों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विनोद कुमार और दीपक कुमार ने कहा कि वे नीतीश कुमार की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर जदयू में शामिल हुए हैं।
मंत्री श्रवण कुमार ने दोनों नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा के अनुसार जनता के बीच सक्रिय रहकर काम करने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय सिंह उर्फ गांधीजी, प्रदेश महासचिव अंजुम आरा, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, बासुदेव कुशवाहा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




