फॉण्ट कनवर्टर NEW

BREAKING: ACB वारंट के बाद विनय चौबे के करीबी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Ranchi News: शराब घोटाले में फंसे निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह ने आखिरकार ACB की विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान उन्हें 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर नियमित जमानत मिल गई। इससे

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: शराब घोटाले में फंसे निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह ने आखिरकार ACB की विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान उन्हें 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर नियमित जमानत मिल गई।

इससे पहले विनय कुमार सिंह को अग्रिम जमानत जरूर मिली थी, लेकिन जांच एजेंसी ACB ने इसके बावजूद उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की संभावना लगातार बनी हुई थी। खुद को गिरफ्तारी से बचाने और कानूनी राहत पाने के लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

विनय कुमार सिंह पर आरोप है कि वे शराब घोटाले में अहम भूमिका निभा रहे थे और IAS विनय चौबे के बेहद करीबी माने जाते हैं। इस मामले में ACB की जांच अभी भी चल रही है और उन्हें फिलहाल केवल जमानत मिली है, मुकदमा खत्म नहीं हुआ है।

विशेष अदालत से मिली जमानत के बाद अब अगली सुनवाई में तय होगा कि मामला किस दिशा में बढ़ता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि ACB की ओर से पेश साक्ष्य और गवाह मामले को किस दिशा में मोड़ते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram