फॉण्ट कनवर्टर NEW

अंबा टोली में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

जारी-सीकरी पंचायत अंतर्गत अंबा टोली गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण इन दिनों विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा

अपनी भाषा में पढ़ें

जारी-सीकरी पंचायत अंतर्गत अंबा टोली गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण इन दिनों विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अंबा टोली गांव में एनआरपी फंड से करीब 55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है और न ही संबंधित विभागीय अधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं।

ग्रामीण बीरेंद्र दास, कृष्णा दास, गोवर्धन दास, अरुण दास, जगदीश सिंह, शिवचरण सिंह, कल्याण लकड़ा और दिनेश लकड़ा ने आरोप लगाया कि भवन निर्माण में घटिया ईंट, मानक से कम सरिया और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से भवन निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और संवेदक सुभाष कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मामले पर पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने कहा कि भवन निर्माण में किस प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया है, यह केवल तकनीकी जांच से ही स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया कि जेई (जूनियर इंजीनियर) को लेकर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया जाएगा और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram