फॉण्ट कनवर्टर NEW

सम्राट चौधरी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, महाबोधि मंदिर में वियतनाम के राष्ट्रपति ने की विशेष पूजा

Gaya: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम अपनी तीन दिवसीय महत्वपूर्ण भारत यात्रा पर मंगलवार को बोधगया पहुंचे। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया से की, जहां गया एयरपोर्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति के

अपनी भाषा में पढ़ें

Gaya: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम अपनी तीन दिवसीय महत्वपूर्ण भारत यात्रा पर मंगलवार को बोधगया पहुंचे। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया से की, जहां गया एयरपोर्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे गया जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

महाबोधि मंदिर में की विशेष पूजा

हवाई अड्डे से राष्ट्रपति तो लाम सीधे कड़ी सुरक्षा के बीच विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने उन्हें पवित्र ‘खादा’ पहनाकर सम्मानित किया। वियतनाम के राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष नमन किया और शांति की प्रार्थना की। इसके अलावा, राष्ट्रपति का वियतनाम मठ (मोनास्ट्री) जाने का भी कार्यक्रम है।

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता

राष्ट्रपति तो लाम बुधवार (6 मई) को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में उनके कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है:

  • औपचारिक स्वागत: सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

  • राजघाट दौरा: वे महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

  • प्रधानमंत्री से मुलाकात: सुबह 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

मुंबई में बिजनेस फोरम को करेंगे संबोधित

दौरे के अंतिम चरण में 7 मई को राष्ट्रपति मुंबई पहुंचेंगे। वहां वे भारतीय राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का दौरा करेंगे और एक बिजनेस फोरम में भारतीय उद्यमियों को वियतनाम में निवेश के अवसरों की जानकारी देंगे। मुंबई प्रवास के दौरान वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे।

रणनीतिक महत्व का दौरा

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा भारत और वियतनाम के बीच 2016 में स्थापित ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंध सदियों पुराने हैं, जो हाल के वर्षों में रक्षा और आर्थिक क्षेत्रों में काफी गहरे हुए हैं। 7 मई की रात को यात्रा संपन्न कर वे स्वदेश लौटेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram