फॉण्ट कनवर्टर NEW

सेन्हा में विजय दिवस की धूम, वीरता और बलिदान को किया गया याद

सेन्हा-लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सेन्हा में वीर सैनिकों के सम्मान में विजय दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी द्वारा माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

सेन्हा-लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सेन्हा में वीर सैनिकों के सम्मान में विजय दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी द्वारा माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी ने भैया-बहनों एवं आचार्य-आचार्याओं को संबोधित करते हुए कहा कि विजय दिवस वीरता, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय सैनिकों की वीर गाथाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 16 दिसंबर 1971 को भारत ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी, जिसकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष विजय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस युद्ध के समापन पर 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जो भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और रणनीतिक कौशल का प्रमाण है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र रोहन कुमार एवं प्रियांशु कुमार साहू ने सैनिकों की वेशभूषा में वीरता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया और देश के वीर जवानों को नमन किया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या सह कार्यक्रम प्रमुख प्रतिभा देवी का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर प्रतिभा देवी, मीना देवी, संध्या कुमारी, जय प्रकाश सिंह, सुभाषिनी कुमारी, रिंकी कुमारी, संजना कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, आनंद पाण्डेय सहित सभी आचार्य-आचार्याएँ एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram