फॉण्ट कनवर्टर NEW

IIM रांची के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, बिरसा मुंडा के वंशजों से करेंगे मुलाकात

रांची: झारखंड की राजधानी रांची और वीर भूमि खूंटी आगामी 28 मार्च को देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के स्वागत के लिए तैयार है। उपराष्ट्रपति का यह एक दिवसीय दौरा सांस्कृतिक सम्मान और शैक्षणिक गौरव का संगम होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति 28 मार्च

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड की राजधानी रांची और वीर भूमि खूंटी आगामी 28 मार्च को देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के स्वागत के लिए तैयार है। उपराष्ट्रपति का यह एक दिवसीय दौरा सांस्कृतिक सम्मान और शैक्षणिक गौरव का संगम होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति 28 मार्च की सुबह करीब 11 बजे विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से वह सीधे खूंटी जिले के उलिहातू के लिए प्रस्थान करेंगे। उलिहातू, जो धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली है, वहां उपराष्ट्रपति उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस भावुक क्षण के दौरान वे महान क्रांतिकारी के वंशजों से भी संवाद करेंगे।

खूंटी से लौटने के बाद, उपराष्ट्रपति राजभवन में दोपहर का भोजन और अल्प विश्राम करेंगे। उनके दौरे का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव आईआईएम (IIM) रांची का पुंदाग कैंपस होगा। वहां वे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और मेधावी छात्रों को उपाधियां प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। देर शाम उपराष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राज्य सरकार ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए रांची और खूंटी प्रशासन को सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram