फॉण्ट कनवर्टर NEW

राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले VHP अध्यक्ष आलोक कुमार, रामरेखा धाम को लेकर हुई चर्चा

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विहिप के प्रतिनिधिमंडल ने महाष्टमी के अवसर पर राज्यपाल को चुनरी ओढ़ाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विहिप के प्रतिनिधिमंडल ने महाष्टमी के अवसर पर राज्यपाल को चुनरी ओढ़ाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष की स्मृति में प्रकाशित ‘हिंदू विश्व’ पत्रिका भी भेंट की।

अशोक सिंघल के जीवन और योगदान पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान आलोक कुमार और राज्यपाल संतोष गंगवार ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता अशोक सिंघल के जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए। आलोक कुमार ने उनके जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी राज्यपाल को दी।

रामरेखा धाम को राम गमन मार्ग से जोड़ने की मांग

इस दौरान आलोक कुमार ने सिमडेगा जिले में स्थित रामरेखा धाम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रामरेखा धाम भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़ा एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है।

आलोक कुमार के अनुसार, धार्मिक मान्यताओं में इस स्थान को भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के विश्राम स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां स्थित सीता रसोई और रामरेखा जैसी जगहों का धार्मिक महत्व है।

उन्होंने रामरेखा धाम को प्रस्तावित राम गमन मार्ग से जोड़ने की पहल करने की बात कही।

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल

राज्यपाल से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में विहिप के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के साथ उनकी पत्नी मंजू प्रभा, झारखंड-बिहार के क्षेत्र मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार और शाश्वत कुमार झा शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram