फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

वरुण चक्रवर्ती का धमाका! बुमराह का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर 1

Sport News: भारतीय क्रिकेट के ‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा टी20 रैंकिंग में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसने दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। वरुण न केवल दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने हुए हैं,

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Sport News: भारतीय क्रिकेट के ‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा टी20 रैंकिंग में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसने दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। वरुण न केवल दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने हुए हैं, बल्कि रेटिंग के मामले में उन्होंने भारत के सबसे घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस खबर को भी पढ़ें : 25.20 करोड़ का खिलाड़ी और शून्य पर आउट! KKR का ‘ब्रह्मास्त्र’ हुआ बेअसर

बुमराह ने साल 2017 में 783 की अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की थी, लेकिन वरुण ने 818 की रेटिंग पाकर नया भारतीय कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

दक्षिण अफ्रीका में बरपाया कहर, अर्शदीप और तिलक ने भी लगाई लंबी छलांग

वरुण चक्रवर्ती की इस ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी जादुई गेंदबाजी का बड़ा हाथ है, जहां उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट चटकाए। गेंदबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के जैकब डफी दूसरे और राशिद खान तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल 13वें और अर्शदीप सिंह 4 पायदान चढ़कर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो भारत का दबदबा बरकरार है। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका में रनों का अंबार लगाने वाले तिलक वर्मा अब चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर भी है; टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म के चलते टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची से बाहर हो गए हैं। यह रैंकिंग दर्शाती है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य अब युवा सितारों के कंधों पर सुरक्षित है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram